बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला……

Estimated read time 0 min read

कोरिया कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का दावा किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के मुताबिक 100 दिन में महंगाई कम करने का दावा करने वाली मोदी सरकार ने 9 साल में महंगाई चार गुना बढ़ा दी।
देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में प्रदर्शन किया। बैकुण्ठपुर में शनिवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर निकले । इस दौरान खाने पीने की चीजें, सब्जी, गैस और पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को कोसा। वही पर महिला कांग्रेसीयो ने कहा कि देश की सरकार से पूछा कि बढ़ती हुई महंगाई को रोकने का हल क्या है। कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया । इस दौरान पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, महामंत्री बृजवासी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, संगीता राजवाड़े, यूसुफ इराक़ी, रामसजीला यादव, धीरज सिंह, चिंटू खान, मनीष सिंह, अंकित गुप्ता, संतोष गोयन, संजय, फैजान धीरू, अनेकों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

भाजपा को जनता देगी जवाब

पीसीसी सदस्य येगेश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के मुताबिक देश की सत्ता में पिछले 10 साल से बीजेपी सरकार है बीजेपी ने 100 दिनों में महंगाई कम करने की बात कही थी। लेकिन महंगाई कम होने के बजाए चार गुना बढ़ चुकी है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने महंगाई कम नहीं कि तो जनता अपना फैसला लोकसभा में देगी। देश की गरीब जनता लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनजागरुकता अभियान चलाकर बीजेपी को जगाने का काम कर रही है। महंगाई की वजह से बाजार पूरी तरह से सूना है लोगों के बड़े झोले सब्जियों से नहीं भर पा रहे। केंद्र की मोदी सरकार ने जनता की जेब में डकैती डालने का काम किया है।

महिला कांग्रेस ने भी उठाए सवाल

इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस ने भी हिस्सा लिया। संगीता राजवाडे ने कहा कि 2014 में केंद्र में जब से मोदी की सरकार बनी है तब से महंगाई लगातार बढ़ रही है। सब्जी, किराना सामान, पेट्रोल डीजल और एलपीजी सभी के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके साथ ही केंद्र में मोदी की सरकार आने के बाद से महिलाओं के साथ यौन शोषण और अत्याचार की घटनाएं भी बढ़ीं है। हम पूछना चाहते हैं कि इन सब चीजों का केंद्र सरकार के पास क्या जवाब है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours