न्यू लाईफ संस्था में मनाया गया द्वितीय बैच के छात्र-छात्राओं का विदाई व प्रथम सेमेस्टर का स्वागत समारोह

Estimated read time 1 min read

न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर का स्वागता समारोह एवं बी.एस.सी. चतुर्थ वर्ष की विदाई समारोह के उपलक्ष में संस्था द्वारा 02 मार्च को जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि वंदना जायसवाल के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन से हुआ। अतिथियों के सम्मान उपरान्त स्वागत नृत्य छात्रा पुष्पांजली एवं ग्रुप के द्वारा प्रस्तुती दी गई, अतिथियों के द्वारा उद्बोधन में नर्सिंग षिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। विदाई समारोह में जूनियर बैच के द्वारा सिनियर बैच का सम्मान किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया। सिनियर बैच ने अपने 4 वर्ष का अनुभव साझा किया एवं संस्था की सराहना करते हुए छात्राओं के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर का टीका एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। विविध कार्यक्रम रैम्प वॉक, गेम्स, सामूहिक नृत्य बी.एस.सी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया। मिस ईव एवं मिस न्यू लाईफ का खिताब, मुख्य अतिथियों के द्वारा बी.एस.सी. नर्सिंग की छात्रा मिस ईव आरती पैकरा एवं न्यू लाईफ मिस रीतु एवं मिस नाईटएन्गल मिस साहिबा खान को नवाजा गयज्ञं एवं बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर से मिस फ्रेषर रीतु रानी गुप्ता एवं मिस्टर फ्रेषर विष्वनाथ को नवाजा गया। अतिथियों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सराहना की गई एवं छात्र-छात्राओं को भविष्य मे तन्मयता एवं जिम्मेदारी से आगे बढ़ते हुए उज्जवल भविष्य की कामना का संदेष दिया। धन्यवाद ज्ञापन बी.एस.सी. नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सुमन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एम.एस.सी. एवं ंबी.एस.सी.नर्सिंग फैकल्टी के मार्गदर्षन में बी.एस.सी. नर्सिंग तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया, कार्यक्रम के पश्चात् भोजन का भी आनन्द उठाया गया। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्राचार्य डॉ. अंजना सैम्यूल एवं समस्त नर्सिंग फैकल्टी की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours