सरकारी समिति कर्मचारी संघ जिला कोरिया ने कलेक्टर एमसीबी/कोरिया को पत्र सौंप कर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में खरीदे गए धान का उठाव करने के संबंध में सौंप गए पत्र में कहा है कि समस्त धान उपार्जन केंद्र कोरिया एवं एमसीबी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी किया गया है जबकि धान खरीदी अनुबंध की कंडिका क्रमांक 2.7 के अनुसार 72 घंटे के भीतर उपार्जित धान का उठाव करना है एवं कंडिका क्रमांक 2.8 में स्पष्ट उल्लेख है कि एजेंट/समिति द्वारा खरीदे गए संपूर्ण धारण का उठाव 28 फरवरी 2024 तक अनिवार्य रूप से कर लिया जाएगा जिसकी अवधि बीत चुकी है । किंतु धान खरीदी समापन दिनांक 4 फरवरी से एक माह बीत चुका है परंतु समितियो में भारी मात्रा में धान का स्टॉक शेष है चूकि उपार्जन केंद्रो में धान खरीदी का कार्य एजेंट के रूप में समिति करती है तथा लंबे समय तक धान का भंडारण कर स्टॉक रखना उपार्जन केंद्र में संभव नहीं है। उपार्जन केंद्र में अधिक समय तक धान का भंडारण रखने से सुखत, अतिरिक्त चौकीदारी, वर्षा और तेज हवा तूफान से छती तथा चूहे इत्यादियों से बहुत नुकसान हो रहा है। जिसका संपूर्ण खामयाजा समिति प्रबंधन /धान खरीदी प्रभारी तथा समिति कर्मचारियों को भुगतान करना पड़ता है इसलिए अनुरोध है कि अनुबंध के अनुसार धान का संपूर्ण उठाव कराया जाए । ताकि समिति को उपरोक्त क्षति और सुखत से बचाया जा सके । उठाव में देरी होने से किसी प्रकार की क्षति नुकसान होती है तो संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी । इस दौरान अध्यक्ष अजय साहू, उपाध्यक्ष नवल सिंह, राजेश जायसवाल, अमरनाथ साहू , अनूप कुशवाहा, सुरजन सिंह, अखिल चंद्र, कमलेश मरकाम नारेंद्र शर्मा, संजय मंडल, रोशन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
समय पर धान का उठाव नही होने पर प्रबंधको ने सौपा कलेक्टर को पत्र
Estimated read time
1 min read
You May Also Like
More From Author
Cancel reply
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours