जिले के प्राथमिक शाला रजवारीपारा, प्राथमिक शाला कोटकताल व माध्यमिक शाला कोटकताल के स्कूल में न्योता भोजन का आयोजन हुआ जिस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाडे, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि रेवा यादव, दिनेश राजवाडे, इस अवसर पर शामिल हुए। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रतिनिधि रेवा यादव ने बच्चों और उपस्थित जन समुदाय को न्योता भोजन कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में चर्चा करते हुए बताया गया कि इस कार्यक्रम के जरिए सामुदायिक सहभागिता के साथ शिक्षा गुणवत्ता में सुधार करना इसका पहला महत्वपूर्ण अंग है। साथ ही प्रधानमंत्री पोषण योजना मध्यान भोजन के तहत भोजन की उच्च गुणवत्ता के साथ उच्च पोषण भी बच्चों को मिले इसका द्वितीय उद्देश्यों है। विभिन्न शुभ अवसरों पर यथा जन्मदिवस राष्ट्रीय त्योहार सामाजिक त्योहार आदि अवसरों पर समाज की इस प्रकार से स्कूल के प्रति सक्रिय सहभागिता से शिक्षा के मूल उद्देश्यों को प्राप्त करने में बहुत ज्यादा सहायता मिलेगी और बच्चों को पूरी तरीके से सुपोषित किया जा सकेगा। इस आयोजन में जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाडे, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि रेवा यादव, दिनेश राजवाडे, संकुल प्रभारी जमगहना पीसी यादव, प्राथमिक शाला रजवारीपारा के प्रधान पाठक राम कुमार राजवाडे, लोकेश रात्रे, तिलाशो भगत, प्राशमिक शाला कोटकताल के प्रधान पाठक रामसाय सिंह, अंजना शेलू, माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक रोजालिया खाखा, सुनिता तिर्की, जीवन किशोरी एक्का, लीलाधर पैकरा एवं सहयोगी कर्मचारी सहायिका कुशुम, गंगासती, राजेश, शिव प्रशाद, शिव शंकर, कवि जायसवाल सांथ ही अन्य स्कूलों के शिक्षक शिक्षिका जय प्रकाश, श्वेता टोप्पो, स्वेता सोनी, शिव बालक केंवट की सहभागिता रही और कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकगण सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।


+ There are no comments
Add yours