कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कोरिया वनमण्डल के वनपरिक्षेत्र बैकुंठपुर अंतर्गत चरचा और सरडी में संचालित चार अवैध खदानों को वन विभाग एवं एसईसीएल की टीम ने डोजरिंग किया । कोरिया कलेक्टर के निर्देश पर लगातार हो रही कार्रवाई में वन विभाग एवं एसईसीएल की टीम विगत एक पखवाड़े से लगातार सक्रिय नजर आ रही है । इस दौरान जिले में दर्जनों अवैध रूप से संचालित खदानों के मुहावरे ब्लास्टिंग करके बंद कराया गया । इस पूरी कार्रवाई में बैकुंठपुर वन मंडल के एसडीओ अखिलेश मिश्रा सहित उनकी पूरी टीम मौजूद रहे। कार्रवाई के बारे में बताते हुए अखिलेश मिश्रा ने कहा कि अवैध कारोबार पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है। गौरतलब हो कि क्षेत्र के मुरमा, देवखोल, अंगापुटा, कटकोना सहित कई जंगलों लगातार ग्रामिणो के द्धारा अवैध उत्खनन कर बाजार में कोयल बेचा जा रहा है।


+ There are no comments
Add yours