कोरोना की पहली लहर में चली बसो का भुगतान तीन साल बाद भी नही…

Estimated read time 0 min read

कोरोना की पहली लहर के दौरान जिला प्रशासन ने श्रमिकों को लाने ले जाने के लिए बसों का अधिग्रहण किया था किंतु 3 साल से अधिक समय बीत जाने के उपरांत भी बस संचालकों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है । जिसे लेकर बस संचालक अधिकारियों से लगातार मनुहार करने के लिए विवश नजर आ रहे हैं । इस संबंध में बस संचालको ने बताया कि बैकुंठपुर के मां दुर्गा बस सर्विस, सिंह ट्रेवल्स, जायसवाल बस सर्विस, गुप्ता बस सर्विस एवं यादव बस सर्विस को जिला प्रशासन ने कोरोना की पहली लहर में अधिग्रहित किया था। जिसका भुगतान शेष है । बस संचालको का कहना है कि उनके लाखों रुपए लटके पड़े हैं जिसके लिए प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours