लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए 7 मई को मतदान होगा। तारीखों के ऐलान के बाद तमाम राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। सभी राज्यों की चोटी-बड़ी सभी सीटों पर प्रत्याशियों से लेकर आंकड़ों तक का गणित शुरू हो गया है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में कोरबा एक महत्वपूर्ण सीट है। यहां से वर्तमान सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना महंत हैं। कोरबा लोकसभा सीट की बात करें तो इसे नए परिसीमन के बाद साल 2008 में गठन किया गया। इसके पहले जांजगीर लोकसभा सीट के अंतर्गत यह सीट समाहित थी। 2009 मे पहली बार लोकसभा के चुनाव हुए थे। फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। कोरबा में भारत का सबसे बड़ा एल्युमिनियम संयंत्र भारत एल्युमिनियम कंपनी बालको भी है। छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा मिनीमाता हसदेव बांगो बांध भी यहां पर स्थित है। वही पर जीपीएम, एमसीबी और कोरिया जिले में प्रचुर मात्रा मेें कोयला और वन संपदा है।
यह है कोरबा सीट का इतिहास
अब तक कोरबा लोकसभा सीट के लिए तीन बार चुनाव हो चुके है और अब 2024 में चौथी बार लोक सभा का चुनाव होना है। पहली बार में कांग्रेस के दिग्गज नेता चरणदास महंत ने चुनाव जीता। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी प्रत्याशी करुणा शुक्ला को हाराया था। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में चरणदास महंत को बीजेपी के बंशीलाल महतो ने मात दी । लेकिन फिर 2019 के चुनाव में चरणदास महंत ने अपनी धर्मपत्नी ज्योत्सना महंत को चुनाव मैदान में उतारा और इस बार उन्होंने बीजेपी के ज्योतिनंद दुबे को हराया था। यहां अब तक के तीन चुनाव में हर बार क्षेत्र की जनता ने नतीजा पलट दिया। वही पर इस बार देखना होगा की जनता किसे चुनती है।
पिछले लोकसभा चुनाव के परिणाम
कोरबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने विजय हासिल की थी। उन्हें 5.23 लाख वोट मिले थे, वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के ज्योतिनंद दुबे को 4.97 लाख मत मिले थे। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार ने 26,249 वोट से कोरबा सीट पर जीत हासिल की थी। 19, 305 वोट नोटा को भी मिले थे।
क्या है जातीय समीकरण
कोरबा लोकसभा में कुल आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिनमें कोरबा जिले की पांच विधानसभा और अविभाजित कोरिया जिले की तीन विधानसभा शामिल हैं। कोरबा लोकसभा सीट के अंतर्गत कोरबा जिले की चार कोरबा, कटघोरा, रामपुर और पाली-तानाखार, कोरिया जिले की तीन मनेंद्रगढ़, भरतपुर-सोनहत और बैकुंठपुर और बिलासपुर जिले की मरवाही विधानसभा सीट आती है। कोरबा लोकसभा में सबसे ज्यादा अनुसूचित जनजाति वर्ग के 44.5 प्रतिशत मतदाता हैं। इसके बाद अनुसूचित जाति के 9.2 फीसदी, मुस्लिम वोटर्स 3.5 प्रतिशत और बाकी सामान्य और सबसे अधिक ओबीसी वर्ग के मतदाता इस सीट पर माने ताजे हैं। हालांकि ओबीसी वर्ग के अधिकारीक आंकडे कभी घोषित नही हुए। इस लोकसभा क्षेत्र में साक्षरता दर 61.16 प्रतिशत है। वर्तमान में इस लोकसभा क्षेत्र में 15,99,188 मतदाता हैं।

+ There are no comments
Add yours