बोर्ड परिक्षा दसवीं, बारहवीं के छात्र-छात्राओं को प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कराने व छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम का उपयोग कर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी करने की कोशिश की गई। जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि बैकुंठपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आनी के छात्र को 9114891369 नम्बर से मोबाइल पर कॉल आया, रिसिव करते ही छात्र का नाम, पिता का नाम, परीक्षा केन्द्र, रोल नम्बर बताने लगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में कम्प्यूटर ऑपरेटर होना बताया व छात्र को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कराने का दावा करते हुए चार हजार रुपए बताए गए नम्बर पर डालने कहा गया। जब छात्र ने पैसे देने के बाद काम नहीं होने पर अंदेशा जताया तो ठग ने बकायदा पैसे प्राप्त होते ही अंकसूची व्हाट्सएप किया जायेगा व काम नहीं होने पर पैसा वापस करने की बात कही। हालांकि यह छात्र ठगी होने से बच गए हैं।
कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह ने विद्यार्थियों व उनके पालकों से आह्वान किया है कि किसी भी प्रलोभन व बहकावे में न आए। उत्तीर्ण या प्रथम श्रेणी में पास कराने के दावा करने वाले ठगो से खुद सतर्क रहें। आधार, पेन कार्ड, एकाउंट नम्बर न दें या किसी भी प्रकार की ओटीपी अनजान व्यक्ति को बिल्कुल न बताएं न ही किसी भी तरह की जानकारी शेयर करें।

+ There are no comments
Add yours