भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर एनडीए के लक्ष्य अबकी बार 400 पार को पूरा करेंगे। इस बात का दावा करते हुए प्रदेश के पूर्वमंत्री व बैकुठंपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। मोदी की गारंटी पर कोरिया वासियों को पूरा भरोसा है। केन्द्र सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार भी मोदी की गारंटी को लागू करने में तत्परता दिखाते हुए महतारी वंदन योजना, 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करना, किसानों को समर्थन मूल्य और बोनस प्रदान करना, जैसे कार्यों को मूर्तरूप दिया है। प्रदेश के पूरी 11 सीटों को जीतने के लक्ष्य से भाजपा चुनाव लड़ रही है और हम सभी लोकसभा सीटें जीतेंगे।
उन्होने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा है। जिस तरह से कांग्रेस लोक लुभावन झूठे वादों को दिखाकर सत्ता में आई थी और उसी तरह प्रदेश की जनता ने उसे नाकार दिया। मौजूदा लोकसभा चुनाव में भी जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेगी। मोदी की गारंटी पर क्षेत्र की जनता को पूरा भरोसा है। कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा के विरुद्ध पैसा बांटने का एफआईआर दर्ज है। वे कहां प्रचार कर रहे हैं, किसके साथ हैं, कैसे चुनाव प्रचार कर रहे हैं यह जांच का विषय है। बस्तर में वो कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर मिलेगी जीत, 400 पार भी होगा – भैयालाल राजवाडे
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours