ऑटो चालकों की मनमानी से बिगडी यातायात व्यवस्था, शराब पीकर चालाते हैं वाहन

Estimated read time 1 min read

  • मनमानी भाडे पर सवारियो से करते हैं गाली गलौच

-शहर के कई मेन प्वाइंट्स पर जमाए रहते हैं कब्जा

शहर में ऑटो चालकों की मनमर्जी से यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। ऑटो चालक शहर में अचानक कहीं पर भी ऑटो रोक देते हैं और सवारियों को बैठाने लगते हैं। इसके चलते दूसरे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीच सड़क पर कहीं पर भी अचानक ऑटो के रूकने से पीछे से आ रहे बाइक चालकों व अन्य वाहनों के दुर्घटना का शिकार होने की भी आशंका बनी रहती है। यातायात पुलिस ऑटो चालकों की इस मनमानी को देखकर भी कुछ नहीं कर रही है। शहर में कई जगह सड़कों पर ही ऑटो चालकों का जमावड़ा लगा रहता है।

ऑटो में ठसाठस बैठाते हैं सवारी

ऑटो चालकों को सवारियों को पीछे की सीट पर ही सवारियों को बैठाने का निर्देश है लेकिन ऑटो चालक पीछे की सीट भरने के बाद स्टेयरिंग के पास आगे की सीट पर भी अगल-बगल में दो सवारियों को बैठा लेते हैं। इससे ऑटो के दुर्घटना का शिकार होने की संभावना बनी रहती है। खास बात यह है कि यातायात पुलिस ऑटो चालकों के स्टेयरिंग के पास आगे की सीट पर सवारियों के बैठाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं करती है। इससे इन ऑटो चालकों में किसी प्रकार की कार्रवाई का कोई भय भी नहीं रहता है।

शराब पीकर चलाते हैं वाहन

वाहन चालको को सभी ट्रैफ़िक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है, खास तौर पर शराब पीकर गाड़ी न चलाना । शराब पीकर गाड़ी चलाना बहुत चिंताजनक है। शहर में चलने वाले वाहन चालको के द्धारा लगातार शराब पीकर वाहन चलाये जातें हैं। यह मोटर वाहन अधिनियम 1988, के सेक्शन 185 के मुताबिक, शराब पीकर या ड्रग्स लेकर गाड़ी चलाना गैरकानूनी है। जानकारो की माने तो पहली बार जुर्म करने पर, व्यक्ति को 6 महीने तक की जेल और/या ₹10,000 तक का ट्रैफ़िक नियम भंग करने का चालान कट सकता है। (2019 से पहले, पहली बार का चालान ₹2,000 था।) दूसरी बार जुर्म करने पर, व्यक्ति को 2 साल तक की जेल और/या ₹15,000 तक का चालान भरना पड़ सकता है (2019 से पहले यह ₹3,000 था), और जुर्म बार बार दोहराने पर उनके ड्राइविंग लाइसेंस पर जुर्माना लग सकता है।

सिकुडती सडके भी बडा रही परेशानी

अतिक्रमण से लगातार सिकुड़ती सड़कें कोरिया जिला मुख्यालय बैकुठंपुर की पहचान बन गई हैं। शहर के अधिकांश तिराहों, चौराहों पर इनके अवैध स्टैंड बने हुए हैं। इसके अलावा जिन सड़कों से लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, वहां भी यह वाहन आधी सड़क घेरे रहते हैं। सवारी बैठाने के लिए आटो चालक इस कदर मनमानी करते हैं कि यहां से निकलने वाले दूसरे वाहनों के लिए मुसीबत तक बन जाते हैं। किसी के टोकने पर ऑटो, ई-रिक्शा चालक अभद्रता और मारपीट तक को उतारू हो जाते हैं। पुलिस और परिवहन विभाग की अनेदखी से इनकी मनमानी दिनोंदिन बढ़ रही और इससे आम लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है।

इन जगहों में समस्या

नया बस स्टैंड
फव्वारा चौक
कुमार चौक पर
नगर पालिका के सामने

होगी कार्यवाई………

जिले के एडिशन एसपी मोनिका ठाकुर ने मामले की जानकारी देने पर कहा कि इस तरह से वाहन चलाने वालो पर काडी कार्यवाई की जायेगी। शराब पीकर वाहन चलाना और मनमानी किराया वसुलना गैर कानूनी कार्य है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours