शिकायत पर जल प्रदाय प्रभारी ने अपने मोबाईल पर समस्या बताने का किया लोगो से आग्रह
बैकुठंपुर नगर पालिका में गर्मी की शुरुआत में ही पानी की समस्या देखने को मिल रही है। जिसे लेकर वार्डवासियों ने पानी के लिए भटक रहे हैं। पिछले साल भी पानी समस्या को लेकर लोग परेशान रहे। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पानी समस्या को लेकर नगर पालिका ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। गडनिया वार्ड के लोगो का कहना है कि पिछले वर्ष भी इस तरह के हालात निर्मित हुए थे तब कहीं जाकर टैंकर के जरिए इन लोगों को पानी की आपूर्ति कराई जानी संभव हुई। वार्ड वासियो का कहना है कि पहले एक घण्टा पानी सप्लाई होता था जबकि पिछले एक सप्ताह से पानी मात्र 10 मिनट आ रहा है वो भी कम प्रेसर से । जिससे मोहल्ले में किसी के घर की जरुरत पूरी नही हो रही है। दूसरी ओर शहर के अन्य वार्डो में भी कुछ एैसे ही हालात नजर आ रहे हैं। हररापारा के लोगो ने भी बताया कि हमारे वार्ड में 10 से 15 मिनट ही पानी आ रहा है जबकि पानी का प्रेशर ठंड के मुकाबले आधा भी नही रह गया है।
इस सबंध में जब नगर पालिका बैकुठंपुर नगर पालिका के जल प्रदाय प्रभारी अनिल खटिक से पूछा गया तो उन्होेने कहा कि मुझे इस सबंध में सिर्फ एक व्यक्ति द्धारा शिकायत किया गया है। जिसका निराकरण कराया गया। आपके द्धारा मुझे यह जानकारी दी गई है में आधे घण्टे में जिन वार्डो में पानी की किल्लत है उसे ठिक कराता हॅू। उन्होने कहा कि मेरा शहर वासियो से निवेदन है कि समस्या होने पर तत्काल मुझे सूचित करें समस्या का समाधान किया जायेगा।

+ There are no comments
Add yours