भूमंडल पर मोदी के मुकाबले का कोई नेता नहीं – भैयालाल राजवाडे

Estimated read time 1 min read

प्रदेश के पूर्वमंत्री व बैकुठंपुर विधायक भैयालाल राजवाडे क्षेत्रवासियो एक बार फिर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है। उन्होने बताया कि क्यो देश के लिए नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर जरुरी हैं। मोदी सबसे नियमों का पालन करा रहे हैं चाहे वो सांसद हों, मंत्री हों या ब्यूरोक्रेट हों।


मोदी एरोगेंट और सख्त दिल नहीं हैं, बल्कि काम लेने में सख्त हैं, लेकिन दिल कोमल है नियमों और अनुशासन को लेकर सख्त हैं, जिसे लोग एरोगेंट कहते हैं। मोदी सरकार ने सबको रोटी और इज्जत दी है भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गर्व कराया है भूमंडल पर मोदी के मुकाबले का कोई नेता नहीं है।

उन्होंने ये भी कहा कि मोदी राज में भ्रष्टाचार नहीं है और महंगाई पर कंट्रोल हुआ है। श्री राजवाडे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, जहां-जहां चरण पड़े राहुल के वहीं वहीं बंटाधार। राहुल अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए ही मोदी का विरोध करते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours