लोकसभा में भारी अतंर से जीतेगी कांग्रेस
भरतपुर-सोनहत के कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कोरिया के पटना में भाजपा की आमसभा पर चुटकी लेते हुए कहा कि यही है भाजपा का असली चेहरा । उन्होने भाजपा की सूने आम सभा पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी के बावजूद भीड नही होने को लेकर कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा जनता को हमारे खिलाफ जता को गुमराह करके जीत तो गई किन्तु इसके बाद पूरे भाजपा में सत्ता की मलाई खाने को लेकर सत्ता और संगठन में कहल मचा हुआ है । कोई भी नेता एक दूसरे को देखना नहीं चाहता । सब एक दूसरे की टांग खींचने पर लगे हुए है और इसी का नतीजा है कि पटना में हुई सभा पूरी तरीके से फेल रही।


+ There are no comments
Add yours