आमापारा के पूर्व सरपंच मोहित पैकरा के नेतृत्व में 5 गावो के 75 से अधिक लोगो ने भाजपा में किया प्रवेश

कोरिया जिले की पटना में शनिवार को हुई मुख्यमंत्री की आम जनसभा प्रचार प्रसार के अभाव में बेहद ही निराशाजनक फेल रही। इसके लिए भाजपा पार्टी के नेताओं ने भाजपा के मीडिया सेल को जिम्मेदार ठहराया है जो प्रचार प्रसार में की फिस्सडी साबित हुई । इसी का नतीजा रहा की प्रधानमंत्री मोदी के लहर के बावजूद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सया को पटना में हुई जनसभा में नहीं के बराबर भीड़ होने से निराशा व्यक्त करनी पड़ी । इस दौरान बैकुंठपुर जनपद के तीन वर्तमान सरपंचों सहित एक पूर्व सरपंच एवं एक उपसरपंच सहित दो दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के हाथों भाजपा का गमछा पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मोहित पैकरा, पूर्व सरपंच आमापारा, फुलेश्वरी पैकरा सरपंच आमापारा, विजेंद्र लाल पैकरा सरपंच बरपारा, श्याम बिहारी पैकरा सरपंच पतरापाली, निर्मला पैकरा, उपसरपंच चारपारा, कयासों पैकरा पंच, जयकरण पैकरापंच, अनुज दास पंच, रिकी प्रजापति पंच, जगनारायण कुर्रे पंच, रजक प्रजापति, नंदलाल प्रजापति, टीयन पैकरा, ओम प्रकाश, अशोक पैकरा, प्यारेलाल पैकरा, हीरेंद्र यादव, महेंद्र सिंह, बालकरण पंडो, श्यामलाल, राजेंद्र सारथी, अरुण पनिका, संदीप पैकरा, विशाल पैकरा, मितेश पैकरा, दीपक पैकरा, राजेश कुर्रे, सलमान सिंह, अजय सिंह व निराश यादव ने भाजपा का दामन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सरोज पांडे एवं बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े के समक्ष मंच से भाजपा का दामन थामा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours