शनिवार को कोरिया जिले के पटना में छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कोरबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में आमसभा का आयोजन किया गया था । जो भाजपा के लिए कलह का कारण बन गई । पार्टी के लोगो ने अपना नाम ने छापने के शर्त पर बताया कि चुनावी सभा में लोगों के भीड़ बेहद कम थी जिसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संगठन से बेहद नाराज नजर हुए । इस दौरान उन्होंने जब इसकी बात पर तगड़ा एतराज संगठन से किया । गौरतलब हो कि चुनावी कार्यों में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और भाजपा का ढांचा भी कुछ इस तरह का है उसमें संगठन की सर्वोपरी माना जाता है । इसी को लेकर बैकुंठपुर शहर में आम लोगों में आज चर्चा का बाजार गर्म है ।

इस दौरान भैयालाल राजवाड़े ने मंच से ही अपनी नाराजगी व्यक्त कर दी और कहां कि इस तरीके से सभा होना बेहद निराशाजनक है । उन्होने कहा कि मुझे बहुत ही पीड़ा हो रही है । बताया जा रहा है कि भैयालाल राजवाडे हुए सभा से भीतर मन से बेहद दुखी है । भैयालाल राजवाडे ने कहा कि कोरबा लोकसभा की जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और कोरबा में कमल खिलाने का निश्चय कर चुकी है। पटना में आयोजित जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सभा सम्पन्न हुई। लोगों ने भाजपा और मोदी जी के समर्थन में अबकी बार 400 पार जरुर करेंगे का नारा भी बुलंद किया। हालांकि मचे घमासान पर भाजपा कोई भी बडा नेता कुछ भी बोलने को तैयार नही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours