हाईप्रोफाइल सीट पर भाजपा ने झोंकी ताकत, यहां तीन जिलों के वोटरों को साध रही भाजपा
कोरबा में लोकसभा क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं अपने पक्ष में करने भाजपा ने पूरी ताकत झोक रखी है। लेकिन पूरा फोकस अविभाजित कोरिया जिले की उन तीन विधानसभा सीटों पर है, जहां चार माह पहले हुए चुनाव में भाजपा को बडी जीत मिली थी। कोरिया भाजपा में गुटबाजी के कारण सरोज पांडे ने चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथे में ले लिया है।
भैया लाल राजवाडे ने भरी हुंकार, बोले- कांग्रेस समस्या और भाजपा समाधान का नाम से श्री राजवाडे ने कहा कि इस बार कोरबा लोक सभा हर हाल में भाजपा जीतेगी।
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को संसदीय क्षेत्र के हार मिली थी। जबकि सयुक्त कोरिया के तीनो विधानसभा क्षेत्र ही ऐसी सीट रही, जहां से भाजपा को कांग्रेस पर बढ़त मिली थी। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा अविभाजित जिले के तीन सीटों पर बडी जीत मिली है।





+ There are no comments
Add yours