बारिश के पूर्व कोरिया जिले के नगर पालिका के द्धारा शहर भर में नालियों की सफाई अभियान को युद्ध स्तर चलाया जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र की सीमा में फैले करीब लगभग 25 किलोमीटर मुख्य नालियों से मलबा निकालने के काम को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष लाल मूनि यादव वार्ड के साथ मिलकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम रत्नेश द्वारा वार्डों के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए साफ सफाई कराए जा रहे हैं।

अवकाश के दिनों में भी सफाई कर्मियोें को निरंतर नाली सफाई अभियान में लगाया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव के दिशा-निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने की रणनीति के तहत मुख्य मार्गों सहित बड़े नालियों के गहराई तक मलबा निकालने के लिए निर्देश दिए हैं।
जानकारी में बताया गया कि, शहरी सीमा के नालियों के बीचोंबीच से पाइपलाइन गुजरने कारण नालियों की सफाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा आवागमन के लिए नालियों पर बनी स्लैब सफाई कार्य में आड़े आ रही है। जिस पर पालिका अध्यक्ष श्रीमति यादव ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, नालियों के उपर किसी प्रकार का निर्माण न करें। अपने भूमि पर ही निर्माण कार्य करें। नालियों की सफाई में कोई भी निर्माण बाधा उत्पन्न होती है।

नालियों में कचरा व सड़ी गली सब्जियां न डालें

पालिका अध्यक्ष ने नालियों को वर्षा शुरू होने के पूर्व ही पूर्ण रूप से सफाई को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य निरीक्षक को सफाई के दौरान वार्ड वासियों एवं व्यापारियों को समझाइश देने को कहा कि नालियों में कचरा व सड़ी गली सब्जियां ना डालें। इससे चलते नालियां जाम हो जाती है, और जलभराव का सामना करना पड़ता है। नगर में डोर टू डोर पूरे सभी वार्डों में कचरा कलेक्शन अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक घरों में डस्टबिन का वितरण किया गया है। डोर टू डोर का सहयोग करें और अपने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग प्रदान करने की आग्रह किया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours