बैकुंठपुर शहर में आवारा पशुओ पर लगाम नही लगने के कारण एक बार फिर से कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को पशुपालकों व आम लोगों से अपील करना पडा कि पशुओं को सड़कों पर न छोड़े, इससे दुर्घटना की आशंका बनी होती है। पशुपालन विभाग, नगरीय निकाय व सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों में रहने, बैठने वाले आवारा व घुमन्तू मवेशियों के पालकों का चिन्हाकन करते हुए उनसे जुर्माना वसूली करें साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जीवन अमूल्य है।
आए दिन सड़क दुर्घटना होने से जानमाल के नुकसान होते हैं। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि सड़को पर सावधानी पूर्वक वाहन चलायें, तेज गति व लापरवाही से वाहन बिल्कुल न चलाएं तथा सड़क दुर्घटना को रोकने के प्रयासों में जिला व पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करें। गौरतलब हो कि कोरिया कलेक्टर ने शहर में हो रहे हादसो के मददेनजर पहले भी नगर पालिका और जनपद को कार्यवाई का निर्देश दिये थे। आज भी हमसे बात में उन्होने कहा कि थोडी समस्या आ रही पशुपालक पशुओ के कान से टैग निकाल देते हैं जिस कारण पशु मलिको पहचान नही हो पा रही है। फिर भी हम सुनिश्चित करेंगे कि सडक पर आवारा पशुओ का कब्जा हटे।




+ There are no comments
Add yours