देश भर में एयर कंडीशनर में ब्लास्ट या आग पकड़ने जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। आजकल जितनी ज्यादा गर्मी, उतना ज्यादा एसी का इस्तेमाल और इसी के साथ एयर कंडीशनर से जुड़ी घटनाएं भी बढ़ रही हैं।
यही कारण है कि एयर कंडीशनर के इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि जरा सी लापरवाही और नतीजा बडी घटना में बदल सकती है। मैकेनिको की माने तो कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान हो, उसका रखरखाव ठीक से नहीं किया जाए तो उसमें खराबी आना आम बात है। लेकिन कभी-कभी ये खराबी बड़ा रूप ले लेती है।
एसी मिस्त्री मंसूर आलम बताते है कि एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में विस्फोट एक गंभीर घटना है जो जान-माल का नुकसान कर सकती है। यह आमतौर पर कुछ गलतियों और लापरवाहियों के कारण होता है। इसे रोकने के लिए सही देखभाल और मेंटेनेंस बहुत जरूरी है।
रेगुलर तौर पर लोगो को अपने एसी की सर्विस और मेंटेनेंस न कराने से कंप्रेसर में धूल, गंदगी और दूसरी तरह का मलबा जमा हो सकता है, जिससे कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है और वह फेल हो सकता है। कंप्रेसर में रेफ्रिजरेंट गैस का लीकेज होने से भी ब्लास्ट हो सकता है। लीकेज होने पर गैस का प्रेशर असामान्य हो सकता है।
लगातार वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से कंप्रेसर की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है और इसे नुकसान पहुंच सकता है, जो आखिर में ब्लास्ट का कारण बन सकता है। कंप्रेसर के लिए कूलिंग फैन की सही ढंग से काम न करना भी ओवरहीटिंग और ब्लास्ट का कारण बन सकता है। इसलिए नियमित रूप से सर्विस कराएं। इससे कंप्रेसर की सफाई, ऑयलिंग और सभी देखभाल हो सकेगी । हर 6 महीने में या साल में कम से कम एक बार प्रोफेशनल से सर्विस करवाई जाए।
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours