केरल में मानसून की दस्तक हो गई है फिर भी जिले में नौतपा में बरसती आग से शुक्रवार को राहत नही मिली । जिले के अलग-अलग हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने भी लू का अलर्ट जारी किया है। बीते 5 दिनो से जिले में हीटवेव से लोगों का घरों से निकलना दुभर हो रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने ही राहत की खबर भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनो में तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और हीटवेव का असर भी कम हो जाएगा।
आगामी दो दिनों तक यहां के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। 2 जून के बाद मौसम में बदलाव हो सकते हैं जिसके असर से आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। बता दें इस दौरान गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। दो दिन पूर्व में सबसे अधिक तापमान 45.5 डिग्री में थोडा कमी आई है।
हीट वेव जारी रहेगी
मौसम विभाग ने आज के लिए भी हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। क्षेत्र में लू चलने के साथ रात भी राहत की संभावना नही है। आसमान में विगत दो दिनो से आकाश आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। जबकि शुक्रवार को अधिकतम 44 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया।
13 से 15 जून के बीच मानसून कोरिया में प्रवेश
देश में मानसून की एंट्री हो गई है। केरल में मानसून पहुंचने के साथ ही प्रदेश में इसका असर दिखाई देता है। एक सप्ताह पहले ही प्री-मानसून शुरू हो जाता है। अगले 2 से 3 दिनो में प्री-मानसून की बरसात शुरू हो सकती है यदि मानसून की रप्तार धीमी नही पडी तो 13 से 15 जून के बीच मानसून कोरिया जिले में प्रवेश कर जायेगा।

+ There are no comments
Add yours