शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता व स्वयंसेवक और शहरवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ देश अभियान में अपना योगदान देते हुए बैकुंठपुर के राम मंदिर तालाब एवं नाले की साफ सफाई किया गया। स्वच्छता अभियान में भाजपाइयों के अलावा शहरवासीयो ने भी सहयोग कर रहे हैं।
भाजपा उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने बताया कि राम मंदिर तालाब बैकुंठपुर में नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के कर्मचारी भाइयों नगर पालिका के पार्षदो द्वारा एवं देवरहा सेवा समिति द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने शहर वासियो और सब्जी विक्रेताओ से अपील करते हुए कहा कि नागरिकों से निवेदन इस धार्मिक आस्था के तालाब मे कृपया कचरा ना डालें ।
इस सफाई अभियान में पार्षद अंकित गुप्ता, पार्षद अनिल खटीक, धीरू शिवहरे पार्षद अवधेश नारायण, समीर जायसवाल, रजनीश गुप्ता, पन्ना गोएन, मनोज सोनी, नारायण विश्वकर्मा, सुभाष साहू, घनश्याम साहू ने प्रमुख तौर योगदान दिया।
जागरुको ने किया अपील
तालाब में गंदीग न फेंके
भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने कहा कि तालाब की सफाई अभियान के दौरान युवाओं ने शहर वासियों से तालाबों को साफ सुंदर एवं स्वच्छ बनाने की अपील किया। युवाओं ने कहा कि तालाब में पूजा पाठ का सामान एवं कचरे व गंदगी ने फेंके।

भूजल का संरक्षण जरुरी
भाजपा नेता व पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष साहू ने आम जनो से अपील करे हुए कहा कि बिना तालाब को संरक्षित किए भूजल के स्तर को नहीं बचाया जा सकता है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। इसके लिए पूरे क्षेत्र के लोगों को जागरूक रहने की जरुरत है।

तलाबो को बचाना सबकी जिम्मेदारी
भाजपा पार्षद और बैकुंठपुर नगर पालिका के जल प्रदाय प्रभारी अनिल खटिक ने कहा कि इस अभियान में लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। तालाब हमारे लिए जल श्रोत्र प्रमुख आधार है। सदियों से हमारे देश में वर्षाजल का संचय होता आया है। आधुनिक समय में लोगों के सरकारी तंत्र पर आश्रित होने के चलते जल प्रबंधन में सामुदायिक हिस्सेदारी का पतन हो गया।

वर्षा का संरक्षण तालाबो से
बैकुंठपुर के ठेकेदार व जनसेवी रजनीश गुप्ता ने कहा कि सदियों से चली आ रही वर्षाजल भंडारण परम्परा का खात्मा हो गया। हमारे देश में वर्षाजल का संग्रह और भविष्य की जरूरतों के लिये उनके संरक्षण पर सदियों से अमल किया जाता रहा है। वर्तमान में सभी परंपरागत जल स्त्रोत के प्रति लोगों में नकारात्मक सोच में बदलाव लाना होगा।

तालाब एवं कुएं की साफ सफाई जरुरी
भाजपा नेता समीर जायसवाल ने कहा कि तालाब एवं कुएं की साफ सफाई कर जल संरक्षण किया जा सकता है। आज के दौर में तेजी से बढ़ते फर्श के कंक्रिट ने प्रकृति को बेबस कर दिया। अब शहर तो शहर गाँव भी इससे अछूते नहीं रहे। निजी कुएं व तालाबों के र्जीर्णाेद्धार के लिए स्थानीय लोगों को आगे आना होगा। पानी के बिना जीवन असंभव है।

मानव के अस्तित्व के लिये जल संरक्षण जरूरी
भाजपा नेता घनश्याम याहू ने कहा कि मानव के अस्तित्व के लिये जरूरी जल को वही मानव सुरक्षित नहीं रख सका। आज के युवा पीढ़ी को जल संरक्षण के महत्व को समझना होगा। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना होगा। तालाब, कुआं को अस्तित्व में लाने के लिए जाति धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर अभियान चलाना होगा।



+ There are no comments
Add yours