पूर्वमंत्री व बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एंव नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को पत्र सौपकर कोरिया जिले के जनपद बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत पटना को नगर पंचायत बनाने की मांग रखी है। श्री राजवाडे ने बताया कि मेरे क्षेत्रिय भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत पटना के जनप्रतिनिधियों व ग्राम वासियों द्वारा ग्राम पंचायत पटना को नगर पंचायत बनाने हेतु मांग किया गया है । इससे पूर्व से भी मांग कि जा रही है विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा भी किया गया था। आपसे अनुरोध है कि जनता की पुरानी मांग को दृष्टिगत रखते हुए स्वीकृति प्रदान करें।
भूपेश बघेल की घोषणा निकली खोखली
भैयालाल राजवाडे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर बैकुंठपुर को 60 फिसद छोटा कर दिया वही पर जब कुछ देने की बारी आई बस कोरी घोषणा ही किया। विदित हो कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरिया जिले में भेंट मुलाकात कार्यकम दिनांक 03.07.2022 को विकास खण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम-पटना, तहसील-बैकुण्ठपुर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा किया था।


+ There are no comments
Add yours