सूरजपुर जिले के भैयाथान मंगल भवन में गत रविवार को कुशवाहा समाज सूरजपुर जिले का चुनाव करवाया गया जिसमें बडी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग एकत्रित होकर वोटिंग किया। जिसमें नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष सनलित कुशवाहा एवं परिक्षेत्र सूरजपुर से विनोद कुशवाहा भैयाथान परिक्षेत्र से राम नारायण कुशवाहा को विजयी घोषित किया गया । विजय हुए पदाधिकारी को संभागीय अध्यक्ष सुखदेव मुनि के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।
सरगुजा संभाग के अध्यक्ष ने कहा कि कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। यदि समाज के लोगों को अपने अतीत का सही बोध हो जाए तो उन्हें विकास करने से कोई रोक नहीं सकता।
सनलित कुशवाहा ने कहा कि समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संगठित होकर शक्तिशाली बनाना होगा। समाज को आर्थिक समृद्धि की जरूरत है। समाज के लोग अपनी सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को पहचानें तभी सफल होंगे । जिस वंश में भगवान राम के बडे बटे कुश के बाद से महात्मा बुद्ध, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक जैसे महान लोग पैदा हुए आज वह समाज दिग्भ्रमित हो गया है। विकास के लिए सभी लोगों को मिलकर संगठित होकर समय को अनुकूल बना सकते हैं। संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं है। शिक्षा के माध्यम से समाज को चरित्रवान, संस्कारवान बनाने के साथ ही विकास की ओर ले जा सकते हैं। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
इस निर्वाचन के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी उमेश कुशवाहा एवं् सहायक अरविंद कुशवाहा, निवासचंद कुशवाहा, नरेन्द्र कुशवाहा को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के मंच संचालन के लिए रूपनारायण के द्वारा सभी आए हुए समाज के समस्त वरिष्ठो का आभार व्यक्त किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours