नगर पालिका शिवपुर चरचा में पेय जल की समस्या को देखते हुए गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव के द्धारा बोरिंग कराया गया । उन्होने कहा कि नगर में पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए हमने तत्परता दिखाते हुए बोर खनन कराया जिससे वार्डों की समस्या दूर हो जाएगी। ज्ञात हो कि नगर में जल स्तर निम्न स्तर हो चुका है। नगर के कई बोर फेल हो चुके है वर्तमान की समस्या को नगर अध्यक्ष व उनकी टीम टैंकर के माध्यम से नगर के कई वार्डो में जल आपूर्ति कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours