बैकुंठपुर में नालंदा परिसर निर्माण को मूर्त रूप देने विधायक ने रायपुर नालंदा परिसर का किया अवलोकन
फरवरी में झुमका महोत्सव के दौरान विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया था घोषणा
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के झुमका जलाशय के समीप नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बैकुंठपुर विधायक एवं पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाड़े बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। उन्होने नालंदा परिसर की बारीकियो को जानने और रायपुर स्थित नालंदा परिसर का भ्रमण कर अवलोकन किया। जहां उन्होंने परिसर की खुबियो को समझा एवं बैकुंठपुर में नालंदा परिसर को यहां की तर्ज पर किस प्रकार स्थापित किया जाएगा उसके क्रियान्वयन की चर्चा किया ।
उन्होंने रायपुर स्थित नालंदा परिसर में जाकर देखा कि यहां पर हजारों छात्र एक साथ सर्व सुविधायुक्त केंद्र में किस प्रकार अध्ययन करते हैं । उन्होंने 50 हजार से अधिक किताबें का विशाल संग्रह देखा । उन्होंने इको फ्रेंडली आउटडोर का भ्रमण किया एवं वाई-फाई जोन सहित रीडिंग जोन, डिजिटल लाइब्रेरी एवं ग्रुप डिस्कशन को बारीकी से देखा। सारे चीजों का अवलोकन के उपरांत कोरिया जिले के बैकुंठपुर में नालंदा परिसर निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने अधिकारियो को निर्देश दिए।

भैयालाल नालंदा परिसर के निर्माण को गंभीर
गौरतलब होकि बैकुंठपुर विधायक एवं पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे बैकुंठपुर में नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बेहद ही गंभीर हैं इससे पूर्व इसी वर्ष फरवरी में झुमका महोत्सव के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने बैकुंठपुर में नालंदा परिषद निर्माण की मांग रखी थी जिस पर प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय तत्काल अपनी सहमति जताया था।

ताकि हमारे छात्र देश में अपनी सफलता का परचम लहराये
भैयालाल राजवाड़े ने नालंदा परसों का परिसर का निर्माण बैकुंठपुर में होने की बताते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर आसपास में शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र के तौर पर स्थापित हो एवं कोरिया समेत आसपास के जिलों के छात्रों को यहां पर इको फ्रेंडली माहौल में पठन-पाठन का कार्य करने का माहौल प्रदान किया जाए । उनका मानना है कि यदि जिले के छात्रों को उचित माहौल और मार्गदर्शन दिया जाए तो कोई कारण नहीं है कि आने वाले दिनों में कोरिया जिले के छात्र पूरे देश में अपनी सफलता का परचम न लहरा सके।


+ There are no comments
Add yours