लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्धारा हिंदुओं पर की गई टिप्पणी से पूरा हिन्दू समाज बेहद आहत व आक्रोशित है। हिंदुओं ने इसे अपने प्रति घृणात्मक सोच करार देते हुए उनकी सोच की निंदा करते हुए इसके लिए क्षमा मांगने की मांग की जा रही है। इस दौरान कई कददावरो ने आज इनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

राहुल गांधी की टिप्पणियां बेहद शर्मनाक और निंदनीय – भैयालाल राजवाडे
बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने कहा कि भजपा को लोकसभा चुनाव में 23 करोड 59 लाख लोगो ने वोट दिया है जबकि कांग्रेस को इस चुनाव में 13 करोड के आसपास वोट मिले हैं। तो राहुल गांधी यह बताये कि भाजपा को जीन हिन्दूओ ने वोट दिया या फिर देश के 100 करोड से अधिक हिन्दू सभी हिंसा करते हैं। राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि मैं उनकी बार-बार की गईं उन टिप्पणियों के लिए उनकी निंदा करता हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संपूर्ण हिंदू समाज को कलंकित और अपमानित किया है। राहुल गांधी की टिप्पणियां बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। राहुल को न तो इतिहास और न ही वर्तमान का ज्ञान है इसलिए हिन्दूओ पर बोलना बंद कर दो।

कांग्रेस का असली चेहरा हुआ उजागर – वंदना राजवाडे
जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाडे ने कहा कि चुनाव समाप्त होते ही राहुल और कांग्रेस ने अपना असली चेहरा उजागर कर दिया। उन्होने इसे सोचा-समझा एजेंडा करार दिया। विभिन्न चुनावों के दौरान हिंदू बनने का राहुल का ढोंग उनके इस बयान से उजागर हो गया।

राहुल का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण – रेवा यादव
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव ने कहा कि चंद वोट और समुदाय विशेष को प्रसन्न करने के लिए हिंदुओं के प्रति घृणा उगलकर राहुल आखिर साबित क्या करना चाहते हैं। यह टिप्पणी उनके ओछेपन और छोटी सोच को दर्शाती है। राहुल का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।

हिंदू समाज सहिष्णु – वैध राम प्रसाद
भाजपा सर्मथक वैध राम प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान सनातन और भारत का अपमान है। राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसक कहा है लेकिन राहुल गांधी को मालूम नहीं कि हिंदू समाज इतना सहिष्णु है कि यह देश हिंदुओं का था लेकिन सदा से यहां अनेक धर्मों का स्वागत किया है। हमारे देश की संस्कृति सभी धर्म का सम्मान करना सिखाती है ।

राहुल का विचार सदैव हिंदू विरोधी – दिनेश राजवाडे
युवा भाजपा नेता दिनेश राजवाडे ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी का विचार सदैव हिंदू विरोधी रहा है। पिछली सदी के नौवें दशक में जम्मू-कश्मीर में हिंदुओ की हत्या, मां-बहनों से दुष्कर्म, वर्तमान में बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार व केरल में हिंदुओं की हत्या पर जो राजनीतिक दल सदैव चुप रहा।

समय आने पर हिन्दू देगा जवाब – भानूपाल
भाजपा नेता भानूपाल ने कहा कि राहुल गांधी से हम यह अपेक्षा नहीं करते हैं कि वह हिंदू हितों की बात करेगा। हिंदुओं को आतंकवादी, अतिवादी कहने का साहस इसलिए है, क्योंकि हिंदू समाज शांत रहता है, लेकिन समय आने पर आपको जवाब अवश्य देगा।

भारत माता के आत्मा को लहूलुहान – अनिल साहू
भाजपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल साहू ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने निंदनीय बयान से भारत माता के आत्मा को लहूलुहान किया है। इसके लिए उन्हें दुनियाभर में फैले करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। हिंदू कोई जाति सूचक या संप्रदाय सूचक शब्द नहीं है। मत और पंथ से अलग भारत की मूल आत्मा है।

+ There are no comments
Add yours