शिवपुर-चरचा नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनी यादव ने कलेक्टर कोरिया से मुख्य नगरपालिका अधिकारी के द्वारा चरचा के विकास कार्यों एवं शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ को पूर्ण करने में रूचि ना लेना एवं कार्यालय में ना बैठने के संबंध में पत्र लिखा है। उन्होने अपने सौपे पत्र में कहा है कि नगरपालिका परिषद् शिवपुर चरचा में मुख्य नगरपालिका अधिकारी के द्वारा निकाय के विकास कार्यों में कोई रूचि नहीं ली जा रही है, विगत कई माह से पी.आई.सी/परिषद की बैठक भी आहुत नही की जा रही है, जिससे जन प्रतिनिधियों एवं आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ठेकेदारो एवं सप्लायरो का बिल भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है, टेण्डर समय पर नही हो रहें है जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। आम जनता का मुख्य नगरपालिका अधिकारी से भेट मुलाकात नही हो पाता है, कर्मचारियों का वेतन भुगतान नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है। पार्षद निधि के कोई भी विकास कार्य नही हो पा रहें है, चरचा के विकास कार्यों एवं शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ को पूर्ण करने में कोई रूचि नहीं ली जा रही है।
You May Also Like
More From Author
Cancel reply
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours