आखिरकार तीन साल इंतजार के बाद ग्राम पंचायत पटना को नगर पंचायत बनाए जाने की अधिसूचना जारी हो ही गई। छतीसगढ़ राजपत्र में इसकी अधिसूचना प्रकाशित की गई है। इस खबर के कोरिया के पटना में स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। साथ ही स्थानीन लोगों ने इस दौरान जमकर आतिशबाजी करते हुए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय और बैकुंठपुर विधायक व पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे के जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं आज प्रदेश सरकार ने पटना को नगर पंचायत बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी। जिसके बाद पटना में जश्न का माहौल है।
नगर पंचायत बनने से होगा विकास
बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने पटना को नगर पंचायत बनाये जाने पर खुश जाहिर करते हुए कहा कि मेरे लगातार प्रयास के बाद यह संभव हो सका उन्होने बताया कि मैंने कल ही विभाग के सचिव से बात किया था। जिसके बाद अधिसूचना जारी हुई। उन्होने कहा कि नगर पंचायत बनने से पटना का विकास होगा।


+ There are no comments
Add yours