एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने प्रधानमंत्री की अभिनव पहल
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा के विधायक भैयालाल राजवाडे ने पौधा रोपा। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण विषय वस्तु को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम दौरान आम जनमानस से कहा कि पर्यावरण संरक्षण कहा कि हमें वृक्षों को बचाने के लिए मां की तरह भाव पैदा करना है। विधायक श्री राजवाडे ने कहा कि पेड़ लगाने भर से इस अभियान की सफलता नहीं कहलाएगी बल्कि जो पेड़ लगे इसकी हिफाजत करना होगा। जिससे वह पौधा तैयार हो सके। जबकि आज की स्थति है कि हम पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हैं। लेकिन इसके पूर्व हम बगीचा लगाते थे। पेड़ लगाना सरल है। लेकिन उसकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
उन्होने कहा कि यदि आपने बच्चों को पेड़ पौधों के महत्व को सिखा दिया तो आप पाएंगे कि अगले 10 साल बाद उन्हें सम्मेलन करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। यह जो अभियान चलाने पड़ते हैं। पानी बचाओ अभियान चलाओ, पौधरोपण का अभियान चलाओ, सफाई का अभियान चलाओ यदि अपने बच्चों की आदत डाल दी है तो आप मान कर चलिए अगले 10 से 12 वर्षों में इस तरह के अभियान की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने प्रधानमंत्री की पहल
एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर प्रकाश डालते हुए विधायक ने कहा कि मेरे भाई-बहनों की यह पहल देश भर के लिए मिसाल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी कहा चुके हैं कि ऐसे प्रयास पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देंगे। प्रधानमंत्री की प्रेरणा सदैव देश का सामूहिक संकल्प बनकर जन सहभागिता के माध्यम से इतिहास रचती रही है। स्वच्छता अभियान से देश की तस्वीर बदलने से लेकर कोरोना को पराजित करने तक देश ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के आहवान पर विश्व के सामने अद्भुत मिसाल पेश की। निश्चित ही एक पेड़ मां के नाम अभियान भी देश में पर्यावरण संरक्षण के साथ मां की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करेगा।


+ There are no comments
Add yours