साइबर ठग हर रोज अपना रहे नये-नये हथकंडे
इन दिनो में साइबर ठंगो के द्धारा नये-नये तरिके से आम लोगो को ठगने के हथकंडे अपना रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोबाईल धारको के सिम बंद होने का मैसेज किया जा रहा है। इसकी वजह केवाइसी प्रोसेस का कंप्लीट न होना बताया जा रहा है। जिन लोगों का केवाइसी प्रोसेस पूरा नहीं है, उनके सिम कार्ड को ट्राई बंद कर देगा। वही पर नकली पुलिस बनकर फोन कर घर वालो को एक्सीडेंट या अन्य मामलो में फंसे होने की बात बताकर पैंसे की उगाही कर रहे हैं।
इस सबंध में जानकारी देते हुए जिले के एडिशन एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि लोग सावधान रहे। साइबर ठग हर रोज नये नये तरिके से लोगो को फंसा रहे हैं। उन्होने बताया कि देश भर में मोबाइल धारको के सीम पर एक नम्बर दिया जा रहा है जिस पर कॉल करके केवाइसी प्रोसेस को कंप्लीट करने को कहा जा रहा है। आप अपने सिम को बंद होने से बचा सकेंगे। फ्रॉड मैसेज के माध्यम से ओटीपी मांग कर ठगी की जा सकती है। इसके लिए लोग सावधान रहें। लोगों को ऐसे मैसेज और कॉल को इग्नोर करे। ऐसे फ्रॉड से खुद को बचाने के लिए किसी से भी अपनी बैंक डिटेल्स शेयर न करें। इसके अलावा किसी मैसेज या कॉल पर अगर संदेह होता है तो तुरंत उसकी शिकायत दर्ज करवाएं।

+ There are no comments
Add yours