बैकुंठपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरो की कमी समेत कई मुददे उठाये
स्वास्थ्य मंत्री का जवाब कहा सभी समस्याओ का जल्द होगा निदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान बैकुंठपुर विधायक एवं पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाड़े ने विधानसभा सत्र में अपने किए गए प्रश्न में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से जिला अस्पताल बैकुंठपुर में डॉक्टरो की कमी पर प्रश्न पूछा । उन्होंने पूछा कि दो दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया और गाइनेकोलॉजिस्ट जैसे महत्वपूर्ण डॉक्टर नहीं है । वहीं पर उन्होंने जिला अस्पताल में सर्जन ना होने कभी प्रश्न किया ।
डाक्टरो के निजि प्रेक्टिस कब होगी बंद
दूसरी ओर अपने सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न में श्री राजवाड़े ने बेहद तल्ख तेवर के साथ पूछा कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टरो के द्वारा अपने निवास स्थान पर प्रेक्टिस बंद होगा या नही होगा। और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ये बताये होगा तो कब बंद होगा। उनके सारे सवालों पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बैकुंठपुर समय सरगुजा संभाग में डॉक्टरो एवं मेडिकल स्टॉपो की कमी की पूर्ति की जाएगी । सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा निवास पर प्रेक्टिस करने जैसे संगीन मुद्दे को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसे बंद कराया जाएगा । वहीं पर प्रदेश भर में 550 से अधिक मेडिकल अधिकारियों की भर्ती की भी बात कही गई ।
पूरे प्रदेश का यही हाल
गौरतलब हो कि जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर घर में प्रैक्टिस नहीं करते हैं अपितु पूरे संभाग प्रदेश में यही हाल है । सरकारी अस्पताल के डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस को जिस तरीके से महत्व देते हैं । उसे रोकने की मांग तो वर्षों से रही किंतु इस पर किसी भी सरकार एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रीयो ने गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया । जिसका यह परिणाम हुआ कि आज यह समस्या बड़ी लगने लगी है।
अस्पताल की अव्यवस्था सुधारने की मुहिम
बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने विगत एक महीने से जिला अस्पताल बैकुंठपुर में सुधारने के लिए मुहिम चला रखी है और उन्होंने ठान लिया कि हर हाल में जिला अस्पताल बैकुंठपुर में व्याप्त अव्यवस्था को खत्म किया जाएगा । इसी को लेकर विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री से प्रश्न किया । अपने मंत्री काल में इलाज वाले बाबा के नाम से मशहूर रहे श्री राजवाड़े लोगों को बेहतर स्वास्थ्य मिले इसके लिए हर संभव प्रयास आ भी करते नजर आ रहे हैं।

9 से 10 फिसद मरिज हो रहे रिफर
श्री राजवाड़े ने पूछा कि विगत 2 वर्षों में जिला अस्पताल बैकुंठपुर में कितने मरीज एडमिट हुए एवं कितने मरीज रिफर कराए गए । इस सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 19821 मरीज भर्ती हुए 1410 रिफर हुए वहीं पर वर्ष 23-24 में 20103 मरीज भर्ती हुए जिसमें से 1941 रिफर हुए । जबकि इस वित्तीय वर्ष में अब तक 5318 मरिज भरते हुए इसमें से 481 मरीज को रिफर किया गया ।
एनेस्थीसिया, गाइनेकोलॉजिस्ट एवं सिविल सर्जन की भर्ती 15 दिन में
भैयालाल राजवाड़े ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किया कि जिला अस्पताल बैकुंठपुर में स्वीकृत पद कितने हैं एवं कितने पद रिक्त है इसके सवाल में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल बैकुंठपुर में 187 पद स्वीकृत है 111 कार्यरत हैं एवं 76 पद रिक्त है । जिसे आगामी 15 दिवस के भीतर किसी भी हाल में भर लिया जाएगा । वहीं पर उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया डॉक्टर गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर एवं सिविल सर्जन नहीं है इस संबंध के इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैं आपको अस्वस्त करता हूं कि 15 दिवस के भीतर यह तीनों पद हर हाल में भर दिया जाएगा ।
शर्मा अस्पताल पर उठाये सवाल
भैयालाल राजवाड़े ने गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लगातार यह देखने में आया है कि बैकुंठपुर के निजी शर्मा अस्पताल के द्वारा ₹50000 से अधिक रुपए डिलीवरी के नाम पर लिए जा रहे हैं । क्योंकि जिला अस्पताल बैकुंठपुर में गर्भवती महिलाओं का प्रसव नहीं कराया जा रहा है समस्या काफी दिनों से है यह दुकानदारी कब बंद होगी ।
भावुक स्वास्थ्य मंत्री बोले आप मेरे अभिभावक है आप जो बोलेंगे वह होगा
उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जी यह भी बताएं की जो डॉक्टर अपने निजी आवास में प्रेक्टिस कर रहे हैं उनकी दुकानदारी कब तक चलेगी एवं जिला अस्पताल बैकुंठपुर से पेट दर्द, हाथ पैर टूटे जैसे सामान्य मरीजों को भी रिफर कर दिया जाता है यह कब बंद होगा । इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि माननीय भैयालाल जी मेरे अभिभावक है उनकी चिंता जायज है और उनकी चिंता का समाधान हर हाल में किया जाएगा । इस दौरान कई बार विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भैयालाल राजवाड़े के प्रश्न पर चुटकी लेते भी नजर आए।


+ There are no comments
Add yours