नगर पालिका शिवपुर-चरचा के बांधपारा (सरडी) का मामला
अपर कलेक्टर एवं खाद्य अधिकारी द्वारा अनुविभाग बैकुण्ठपुर में नगर पालिका शिवपुर-चरचा के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान बांधपारा (सरडी) आई.डी.क्रमांक. 531005011 का पूर्व में आबंटित एजेंसी द्वारा अनियमितता किये जाने के कारण निरस्त कर दिया गया है। उक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु इच्छुक महिला स्व सहायता समूहों एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से 02 अगस्त से 20 अगस्त 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
संस्था/समूहों को आवेदन के साथ पंजीयन प्रमाण-पत्र, संस्था/समूहों के उददेश्य/कार्यक्षेत्र/सदस्यों की जानकारी, चालू बैंक खाता की छायाप्रति एवं अन्य सम्यक् दस्तावेज सहित निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जिला खाद्य शाखा में जमा कर सकते है। सहकारी समितियों एवं महिला स्व0 सहायता समूहों का पंजीयन कम से कम 03 माह पूर्व होना अनिवार्य है।

+ There are no comments
Add yours