कहा कोरिया, सूरजपुर, एमीबी और बलरामपुर में टूरिज्म एवं युवाओं को मिलेगा रोजगार
विधानसाथ सत्र के दौरान 22 जुलाई को मुख्यमंत्री से मिलकर रखा था मांग
गुरु घासीदास नेशनल पार्क को टाईगर रिजर्व घोषित किये जाने पर अपनी खुशी जताते हुए बैकुंठपुर विधायक और प्रदेश के पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने मुख्यमंत्री का आभर जताया है। उन्होने कहा कि मैंने विधानसभा सत्र के दौरान 22 जुलाई को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग किया था कि गुरु घासीदास नेशनल पार्क को टाईगर रिजर्व घोषित किये जाया। जिससे कोरिया के विकास के हमारे संकल्प को बल मिलेगा।
उन्होने कहा कि गुरु घासीदास नेशनल पार्क को टाईगर रिजर्व बनाये जाने के बाद पर्यटन के क्षेत्र में जिला कोरिया, एम.सी.बी. एवं सूरजपुर का अलग पहचान होगी । साथ ही क्षेत्र में टूरिज्म एवं युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
श्री राजवाडे ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के द्वारा सन् 2012 में टाईगर रिजर्व घोषित जाने हेतु प्रस्ताव राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण भेजा गया था जिसमें गुरु घासीदास नेशनल पार्क एवं तमोर पिंगला सेंचुरी मिलाकर टाईगर रिजर्व बनाने का ड्राफ्ट था । वर्तमान विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जी से गुरु घासीदास नेशनल पार्क को टाईगर रिजर्व घोषित करने के लिए चर्चा हुई थी। आज कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लेने के लिए समस्त क्षेत्र वासियों की ओर से मुख्यमंत्री जी का आभार।


+ There are no comments
Add yours