प्रदेश समेत कोरिया जिले में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनो तक जिले कई स्थानों पर बारिश के आसार है। जबकि एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभापना है।
इस बीच लगातार हो रही बारिश के कारण जिले की भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक 685.1 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के तहसील बैकुंठपुर में 645.0, सोनहत में 564.9, पटना में 845.5 एवं पोड़ी बचरा में 684.8, मिमी कुल वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घण्टे में तहसील बैकुंठपुर में 86.4, सोनहत में 36.7, पटना में 95.9 एवं पोड़ी बचरा में 122.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम की माने तो क्षेत्र के ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम झारखंड और उसके आसपास स्थित है। यह 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके चलते शुक्रवार शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours