न्यू लाईफ हेल्थ एंड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग बैकुंठपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती, भारत माता एवं राष्ट्रपिता के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। ध्वजारोहण मुख्य अतिथी डॉ. प्रिंस जायसवाल एवं श्रीमती वंदना जायसवाल के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथीयों, संस्था के स्टॉफ एवं छात्र – छात्राओं के द्वारा राष्ट्र गान एवं झण्डा गीत गाया गया। मुख्य अतिथी, डॉ. प्रिंस जायसवाल ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं देश के प्रति भारतीय नागरिक के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला साथ ही स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉ. अंजना सैम्यूल नर्सिंग संस्थान के समस्त स्टाफ एवं छात्र- छात्राऐं उपस्थित रहेे। गत दिवस तिरंगा यात्रा का आयोजन जिला कोरिया, बैकुंठपुर में आयोजित किया गया, जिसमें न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग बैकुंठपुर के छात्र-छात्राऐं एवं शिक्षकगण तिरंगा यात्रा में सम्मलित थे।


+ There are no comments
Add yours