कहा-ममता इस्तीफे दो, खतरे में है महिलाओं की सुरक्षा

भाजपा के बैकुंठपुर विधायक और छत्तीसगढ के पूर्वमंत्री भइयालाल राजवाडे ने कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टर संग हुई बलात्कार और हत्या की घटना पर बंगाल में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया। उन्होने केन्द्र सरकार से मांग की कि ममता बनर्जी सरकार को भंग कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने पर विचार करना चाहिए। उन्होने कहा कि बंगाल में महिलाओ की सुरक्षा पर पहली बार प्रश्न नही उठा है यह पिछले कर्द वर्षो से लगातार हो रहा है। इसलिए अब और नही । उन्होने कहा कि माता पिता अपनो बच्चो को 25 साल तक न जाने कितने कष्ट सह कर शिक्षा लेने भेजते हें क्या इसी दिन के लिए। कि एक रात कोई दुराचारी आकर सब खत्म कर दें। अब यह असहनिय है बहुत हो चुका।
कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या तथा बिगड़ती कानून-व्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि अब एक मीनट उन्हे मुख्यमंत्री पद में रहने का हक नही है। पूरे बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है और पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है।
उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल दलों की महिला सांसदों की ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं और पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। चिकित्सकों के लिए केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम के कार्यान्वयन के लिए डॉक्टरों की मांग पर, श्री राजवाडे ने कहा कि अगर ऐसा कोई विधेयक है, तो उसे कानून बनना चाहिए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours