जिले भर में पूरी तरह से प्रभावित रही स्वास्थ्य सुविधा
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई जिसको लेकर पुरे देश में आक्रोश है। डॉक्टर सुरक्षा को लेकर काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका असर कोरिया जिले में भी देखने को मिला। जहा जिला अस्पताल बैकुंठपुर, जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी सहित सभी सरकारी व गैरसरकारी अस्पतालो में काम काज पूरी तरह से प्रभावित रहा।
विदित हो कि शनिवार की सुबह से रविवार की सुबह तक डॉक्टरों ने हड़ताल की है। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं, शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक। आपातकालीन सेवाओं को छोड़ शेष सभी सेवाओं को बाधित रखे जाने की बात कही गई है।
जिले के डाक्टर एसोसिएसन के जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक बिराजी अध्यक्ष का कहना था कि इस हड़ताल में स्टॉफ नर्स और टेक्नीशियन भी शामिल रहे। उन्होने बताया कि कोलकाता में घटित घटना और मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर यह प्रोटेस्ट किया जा रहा है।
डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल प्रोटेक्ट के तहत जो प्रावधान है उसमें कड़ाई से नियम बनाया गया है उसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। कोलकाता में हुए डाक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं जो उसके साथ घटना घटी है वह किसी के साथ ना हो।


+ There are no comments
Add yours