31 अक्टूबर तक चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान
बैकुंठपुर।
भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान की शुरुआत किया गया। विधायक श्री राजवाडे ने सैकड़ो लोगों को पार्टी की ओर से जारी फोन नंबर 8800002024 पर मिस कॉल कर साथ ही नमो एप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन करके पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विधायक भइयालाल राजवाडे ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराते हुए भाजपा की सदस्यता अभियान को गति देने की अपील की। कार्यकर्ताओं से भाजपा सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व गांव के प्रत्येक परिवार से सदस्य बनाने की अपील करते हुए कहा कि जन-जन की सेवा को समर्पित मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करें।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आह्वान पर पूरे प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य जुड़ेंगे। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान संगठन और देश को मजबूत करने का एक अवसर है। उन्होंने कोरिया जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश में 50 लाख लोगों को सदस्यता का लक्ष्य हासिल में अपना योगदान बढ-चढकर देने की अपील की है।
विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्धारा 01 सितंबर को नई दिल्ली में भाजपा ने अपना राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया गया। पार्टी ने देश भर में 10 करोड़ से अधिक नये लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने सदस्यता का नवीनीकरण करवाकर सदस्य बने।
भाजपा से जुड़ चुके हैं रिकॉर्ड 18 करोड़ नए सदस्य
गौरतलब है वर्ष 2014 और 2015 के बीच चलाए गए भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा ने रिकॉर्ड 11 करोड़ नए सदस्य पार्टी से जोड़े थे। वर्ष 2019 में भाजपा ने सदस्यता अभियान कुछ समय के लिए शुरू किया था, तब पार्टी ने करीब 7 करोड़ लोगों ने सदस्यता ग्रहण की थी।


+ There are no comments
Add yours