बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा अंर्तगत गुरुवार को ग्राम जलियाडाड हनुमान मंदिर में सलका मंडल अध्यक्ष गोपाल राजवाड़े की अध्यक्षता में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के दौरान मंडल प्रभारी बसंत राय, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाडे, राम शंकर सिंह महामंत्री कृष्ण कुमार राजवाड़े, शरद सिंह, काशी प्रसाद साहू उपाध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक सहसंयोजक प्रभारी बूथ अध्यक्ष बहुत से मंडल एवं जिला के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। सभी ने मोबाइल से ऑनलाइन भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया ।


+ There are no comments
Add yours