ग्रामिणो ने पुलिस की मदद से कराया अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने की तारबंदी की मांग
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के थाना चरचा क्षेत्र अंतर्गत अम्बिकापुर-अनूकपुर रेल खण्ड में खरवत रेलवे फाटक के पास ट्रेन से काटकर के 13 गोवंशो की मौत हो गई। सभी मृत गोवंशो को ग्राम पंचायत खरपत के पंच सरपंच आनंदी कुमारी, देव प्रकाश राजवाड़े, बनवारी लाल साहू एवं बैकुंठपुर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों एवं चरचा पुलिस की मदद से खुद जाकर के सभी मृत गोवंशो को रेलवे ट्रैक से उठाकर के इनका ग्राम पंचायत की जेसीबी की मदद से अंतिम संस्कार करवाया । इस रेलवे ट्रैक पर प्रतिदिन हमेशा ही कोई ना कोई गौ वश की ट्रेन से कटकर मृत्यु होती है इस रोड में ओड़ेगी नाका से कलेक्टोरेट रोड खरवत तक रोड में ही गोवंशो का डेरा रहता है । इस सबंध में अनुराग दुबे का कहना है कि शासन-प्रशासन इस ओर किसी भी प्रकार का कोई भी ध्यान नहीं दे रही है प्रतिदिन एक्सीडेंट में दर्जनों का गोवंशो की मौत होती है 2 महीने में लगभग 150 से ज्यादा एक्सीडेंट में गौवंशो की मौत हो चुकी है।

.
आक्रोशित ग्रामीणों ने रेलवे लाइन किनारे तारबंदी की मांग की है। मौके पर आई पुलिस ने गोवंशो को जेसीबी की मदद से दफन करवाया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम यात्री ट्रेन की चपेट में एक दर्जन गोवंश आ गए। जिससे ट्रेन से कटकर करीब 13 गोवंश की मौत हो गई। रेलवे लाइन किनारे क्षत-विक्षत पड़ेगा एवं गोवंश के शवों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जेसीबी मशीन को बुलाकर पुलिस ने एकत्रित ग्रामीणों की मदद से सभी मृत गायों एवं गोवंश को गड्ढा खोदकर जमीन में दफन करवाया। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया की अक्सर रेलवे लाइन पर पशुओं के कटने के हादसे होते रहते हैं। पूर्व में भी रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से बेजुबान कई गोवंश को की मौत हो चुकी है। उन्होंने शासन प्रशासन से रेलवे लाइन किनारे तारबंदी कराने की मांग उठाई है।

+ There are no comments
Add yours