बैकुंठपुर।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत दो ग्राम पंचायत सचिवों के विरूद्ध विभागीय जांच को कहा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया ने बताया कि जनपद पंचायत बैकुंठपुर में ग्राम पंचायत कटकोना के ग्राम सचिव गणेश राजवाड़े एवं ग्राम पंचायत पोड़ी बचरा के ग्राम पंचायत सचिव भानु प्रताप सिंह पर एक पीड़ित द्वारा नियम विरूद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले की जांच के उपरांत जवाब समाधानकारक ना पाए जाने पर संबंधित सचिव के विरूद्ध भी विभागीय जांच को कहा गया है।

+ There are no comments
Add yours