स्वच्छता रथ को हरी झ्ाण्डी दिखाकर किया रवाना
बैकुंठपुर।
महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय खरवत में जिला स्तरीय विज्ञान प्रर्दषनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनीमें ब्रेक थू्र साइंस सोसाईटी कोरिया के संयुक्त रूप से किया गया। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता ही सेवा संकल्प द्वारा धारित करते हुए वेस्ट मटेरियल से बच्चों ने ष्षानदार विज्ञान माडल बनाए। विधायक भईयालाल राजवाड़ें, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़ें, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आषुतोष चतुर्वेदी का अवलोकन कर प्रर्दषनी की सराहना की।
इस अवसर विधायक श्री राजवाड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ ही सेवा के अंतर्गत आज स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा कबाड़ से जुगाड़ के तहत बहुत ही सुंदर विज्ञान प्रर्दषनी का आयोजन किया गया है, साथ ही नुक्कड़, नाटक के माध्यम से नषापान से होने वाली बुराई को प्रदर्षित की गई। उन्होनें कहा कि आज हमारे युवा वर्ग नषा के आदि हो जा रहे है। उन्होनें कहा कि हमें नषा से दूर रहकर, एवं अच्छे नागरिक बनकर देष को आगे बढ़ाना है।
विधायक ने कहा कि स्वच्छता के प्रति हम सभी को जागरूक और अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होनें कहा कि स्वच्छ भारत के लिए प्रधानमंत्री ने एक अभियान चलाया है जिसे आगे बढ़ाना हम सब की जिम्मेदारी है।
इस अवसर कलेक्टर ने कहा कि नशा मुक्ति पर जो आज बच्चों ने प्रस्तुति दी है ओ सराहनीय है, बच्चों का समाज में बहुत बडा दायित्व है वे लोगो को जागरूक करे कि नशा का सेवा जीवन के लिए हानिकारक है और नशे से दूर रहें, उन्होनें कहा कि वे स्वच्छता ही सेवा को सभी को अपनाना चाहिए और अपने आस-पास के लोगो एवं मुहेल्ले, पारा के सभी लोगो को स्वच्छता के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करें और बताए की स्वच्छता को अपनाना सभी का दायित्व है।
रथ को हरी झ्ाण्डी दिखाकर किया रवाना
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 08 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। विधायक भईयालाल राजवाड़े ने नषा मुक्ति रथ को हरी झ्ाण्डी दिखाकर किया रवाना। यह रथ जिले में सभी को न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त करने तथा नषा से होने वाले नुकसान के संबंध में लोगो के बीच जनजागरूकता फैलायेगी।


+ There are no comments
Add yours