बैकुंठपुर।
जिला जनसंपर्क कार्यालय बैकुंठपुर में पदस्थ सहायक संचालक मुक्ति प्रकाश बेक का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। श्री बेक अपनी कर्तव्यनिष्ठा, मधुर वाणी, उत्तम व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनकी निधन ने सभी सहकर्मियों और जानने वालों को गहरे दुख में डाल दिया है। जशपुर जिले के निवासी श्री बेक का अंतिम संस्कार विधि विधान से शुक्रवार को उनके पैतृक स्थान पर किया गया।

+ There are no comments
Add yours