बैकुंठपुर।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में समस्त सनातन धर्मालंबियों के द्वारा 12 अक्टूबर शनिवार को विजयदशमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी । जो बैकुंठपुर के प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण से आरंभ होगी। इस सबंध में जानकारी देते हुए प्रभाकर सिंह ने बताया कि विजयादशमी के पावन पर्व पर राम की भव्य शोभायात्रा शनिवार को सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। सभी धर्मप्रेमी इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा में अपनी भागेदारी दें।

+ There are no comments
Add yours