लेंगे कोरिया और एमसीबी जिले की संयुक्त बैठक
बैकुंठपुर।
19 अक्टूबर शनिवार 12 बजे कोरिया एवं एम.सी.बी. जिले के सभी कांग्रेसियो की नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत बैकुंठपुर के नजीर अजहर के मैरिज गार्डन में आगामी पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर विशेष चर्चा करेंगे। लोकसभा में अविभाजित कोरिया की तीनों विधानसभा में जीत दिलाने के लिए महंत कार्यकर्ताओं का अभिवादन एवं कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ भोजन भी करेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस के बूथ लेवल कार्यकर्ता एवं पांच बूथों के प्रभारी /प्रदेश के पदाधिकारीगण, सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, पंचायती राज संगठन के सभी पदाधिकारी, आदिवासी प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पाषर्दगण सभी जिला पंचायत के सदस्य एवं जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, बी.डी.सी. सदस्य, सरपंचों, सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी एवं समस्त बी.एल.ए. को बैठक में आमंत्रित किया गया है।

+ There are no comments
Add yours