शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर दिया धरना, रैली निकाल जताया विरोध
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर शिक्षक संघर्ष मोर्चा की पांच सूत्रीय मांग को लेकर जिला कोरिया के सभी शिक्षक संगठनों ने एक होकर संयुक्त मंच के माध्यम से गुरुवार को स्थानीय प्रेमाबाग प्रांगण में पूरे उत्साह के साथ आंदोलन किया । ज्ञात हो कि पूरे छत्तीसगढ़ में सभी शिक्षक संगठन एक होकर एक साझा मंच तैयार किया है जिसे शिक्षक संघर्ष मोर्चा का नाम दिया गया है। संघ के द्धारा प्रेमाबाग से रैली निकाल कर शहर में नारे लगाते हुए वापस धरना स्थल पर पहुॅची।
संघ का कहना है कि शासन ने सविलियन पूर्व शिक्षकों की 20 वर्षाे की सेवा को शून्य कर दिया है जिससे पूर्ण पेंशन नहीं मिलेगा जो कि अन्याय पूर्ण नीति है और इस अन्याय पूर्ण नीति के विरोध में शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है।
मोर्चा के चारों जिला संचालक छत्तीसगढ़ टीचर एसोसीयेशन के संचालक वीरेंद्र बहादुर तिवारी,समग्र शिक्षक फेडरेशन से संचालक विश्वास भगत, शालेय शिक्षक संघ से संचालक विजेंद्र नाथ यादव, नवीन शिक्षक संघ संचालक हरिकांत अग्निहोत्री ने कहा कि हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। उसके बाद शिक्षकों की विशाल रैली निकाली गई जो कि प्रेमाबाग से होते हुए घड़ी चौक तक पहुंची और घड़ी चौक में आम सभा की गई।

+ There are no comments
Add yours