धान काट, मेड पर सुस्ता रही महिला को भालू ने हमला कर मार डाला……जंगल से लगे क्षेत्रो में जंगली जानवर हो रहे हैं हिंसक, ग्रामिणो में दहशत…….एसडीओ अखिलेश मिश्रा ने लोगो को सावधानी बरतने की दी नसीहत

Estimated read time 1 min read

धान कटा, मेड पर आराम कर रही महिला पर भालू ने हमला कर मार डाला

जंगल से लगे क्षेत्रो में जंगली जानवर हो रहे हैं हिंसक, ग्रामिणो में दहशत

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के वनपरिक्षेत्र बैकुंठपुर के ग्राम खंदौरा में धान काटने के दौरान ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। भालू को देखकर अन्य ग्रामीण तो खेत से भाग निकले, किन्तु एक महिला को भालू के चपेट में आ गई जिसेे नोचकर मार डाला। बताया जा रहा है कि भालू ने घटनास्थल से कुछ दूर खड़े ग्रामीणों की बाइक और ट्रैक्टर की सीट और टायरों को भी नोचकर नुकसान पहुंचाया। मौके पर भालू की आक्रामक देख लोग सहमे हुए हैं।

बैकुंठपुर वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम खंदौरा के जंगल के समिप 12-13 ग्रामीण धान काटने के लिए जंगल किनारे खेत में गए थे। दोपहर तक धान काटने के बाद वे खाना-खाने के बाद आराम करने के लिए एक पेड़ के नीचे बैठे थे। उसी समय जंगल से निकले एक भालू आक्रामक होकर ग्रामीणों की ओर पहुंचा हमला बोल दिया।

आराम कर रहे लोगो पर भालू ने किया हमला

भालू को देखकर मौके पर मौजूद लोग भागने लगे। इस दौरान फुलेश्वरी (55) तेजी से नहीं भाग सकी और भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने मृतक के पेट को फाड़ दिया और चेहरे, सिर और पैरों को नोच डाला। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। काफी देर तक भालू मृतक महिला के शव के पास ही डटा रहा। बाद में करीब 10 की संख्या में एकजुट होकर ग्रामीण युवक पहुंचे और भालू को भगाया। घटना की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

सियार के हमले से एक महिला घायल

एक ओर बाघ तो इधर भालू के बाद बैकुंठपुर वनमंडल के वनपरिक्षेत्र खड़गवां के झांपीमहुवा में सियार ने सेमकुंवर (30) को सुबह 5.30 बजे काटकर घायल कर दिया। बताया गया कि सेमकुंवर घर के पास लगे हैंडपंप में पानी भर रही थी। सियार के अचानक हुए हमले से वह चौंक गई। सियार ने उसके दाएं हाथ की कलार्ड को काट लिया है। जिसका उपचार के खडगवा सीएचसी में चल रहा है।

लोगो का सावधान रहने की जरुरत

बैकुंठपुर वनमंडल के उप वनमंडलाधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि भालू आक्रामक है। आसपास के ग्रामीणों को सतर्क किया गया है कि वे खेत और जंगल की ओर न जाए और सतर्क रहें। खंदौरा क्षेत्र में कुछ और भालू भी देखे गए हैं। उन्होने बताया कि कही सियार तो कही बाघ जंगलो में विचरण कर रहे हैं। इस दौरान जैसे ही ग्रामिण जंगल के करिब जाते है जानवर अपने करिब लोगो को पाकर उन पर हमला कर देते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि जंगलो के करिब के खेतो में जब लोग जाये तो सावधानी बरतें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours