विधायक भइयालाल ने अस्पताल पहुॅच कराया महिला का आपरेशन…जच्चा बच्चा दोनो सुरक्षित
परिजनो की शिकायत पर जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुॅचे थे विधायक
बैकुंठपुर।
जिला अस्पताल बैकुंठपुर में प्रसूता महिला और उनके परेशान को अतंतः बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे को फोन पर इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद बैकुुंठपुर विधायक तत्काल जिला अस्पताल पहुॅचे। विधायक ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा यहां (अस्पताल) आने वाली हर प्रसूता को ऑपरेशन के लिए बाहर क्यों भेजते हो? जिसके बाद में सी एस डॉ आयुश जायवाल ने मामले में हस्तक्षेप किया तो महिला का आपरेशन किा गया। जहा जच्चा और बच्चा दोनो पुरी तरह से सरुक्षित हैं। विधायक ने अस्पताल प्रबंधन को साफ निर्देश देते हुए कहा कि लोगो की सबसे ज्यादा दुर्गति स्वास्थ्य विभाग में होती है और सबसे ज्यादा लुटाई भी यहां होती है। इसलिए विभाग के जिम्मेदारो की यह जिम्मेवारी है कि वे खुद देखें किसी गरीब को परेशान न किया जाए और अस्पताल में ईलाज के कोई वंचित न रहे।

+ There are no comments
Add yours