बैकुंठपुर।
दिवाली पर किश्मत चमकाने के चक्कर में जिले भर के 28 जुआरियो को पुलिस ने पकडा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपावली के दिन थाना बैकुंठपुर क्षेत्र के आनी नहर के पास, थाना पटना क्षेत्र के करजी, बड़कापारा, थाना चरचा क्षेत्र के टीना दफाई, नगर, नेपाल गेट एवं थाना सोनहत क्षेत्र के खरवत अटल चौक, ओरगई जैसे सार्वजनिक स्थानों पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। जहां हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। उपरोक्त स्थानों से कुल 10 अलग-अलग प्रकरणों में जुआ खेलने वाले कुल 28 लोगो को पकड़ा गया है।
जिसके फलस्वरूप कोरिया पुलिस द्वारा घेराबंदी कर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के 02 प्रकरण में 05 व्यक्ति जिनके पास से 2030, पटना थाना क्षेत्र में 02 प्रकरण में 06 व्यक्ति जिनके पास से 1360, वहीं चरचा थाना क्षेत्र के 04 प्रकरण में 10 व्यक्ति जिनके पास से 3520 एवं सोनहत थाना क्षेत्र के 02 प्रकरण में 07 व्यक्ति जिनके पास से 6000 कुल नगदी रकम 12910 रूपये पकडकर 28 जुआरियों को पकड़कर सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया है।

+ There are no comments
Add yours