सदस्यता अभियान में लक्ष्य पूरा होने पर विधायक भइयालाल राजवाडे ने जताया आभार
बैकुंठपुर।
छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। बैकुंठपुर विधायक पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाडे ने अपने रेफरल आईडी से 10 हजार से अधिक बीजेपी के सदस्य बना कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मिले लक्ष्य को पूरा करने व 10,000 $ सदस्यों की इस उपलब्धि में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया है।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। भइयालाल राजवाडे ने अपने रेफरल आईडी से 10 हजार से ज्यादा बीजेपी के सदस्य बना कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिले लक्ष्य को पूरा कर लिया है। दरअसल, 2 सितंबर से शुरू हुए भाजपा संगठन के सदस्यता अभियान के लिए सभी नेताओं को लक्ष्य दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 33 लाख सदस्य हैं, इससे ज्यादा सदस्य बनाए जायेंगे। सांसदों को 20-20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने की लक्ष्य दिया गया है। सभी बूथों में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें बैकुंठपुर विधानसभा में विधायक भइयालाल राजवाडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तय लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने हेतु लगातार इस अभियान में काम कर रहे हैं।
जिसमे प्रथम सफलता हासिल करते हुए विधायक ने खुद भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपने रेफरल आईडी से बैकुंठपुर विधानसभा में 10 हजार सदस्य बनाकर पार्टी द्वारा विधायकों को दिए गए सदस्य बनाने का लक्ष्य को पूरा कर लिया है। अब वे अपने विधानसभा व जिले में तय किये लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हुए।
सभी नेताओं को दिया गया है लक्ष्य
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सभी बड़े नेता सदस्यता अभियान में जुटे हैं। पार्टी ने सरपंच से लेकर मंत्री और विधायक से लेकर सांसद तक सबका टारगेट फिक्स करके दिया है। जिसमें उन्हें यह बताया गया है कि, किसे कितने सदस्य बनाने हैं। खुद सीएम विष्णु देव साय और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह लगातार सदस्यता अभियान में जुटे हैं।

+ There are no comments
Add yours